LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमो का पालन कराने हेतु कराया गया संकल्पित

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायासवाल द्वारा यातायात बूथ गुरूनानक चौक पर आर्थिक रूप से कमजोर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंटकर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही उन्हें संकल्प दिलाया गया कि वो भविष्य में दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेंगे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटना के दौरान मस्तिष्क/सिर में गंभीर चोटे आने से बचा जा सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व यातायात नियमो का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। यातायात प्रभारी/वाहन चालको को यातायात नियमों के पालन कराने व करने का संदेश दिया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूवी  मनोज कुमार रावत, प्रभारी निरीक्षक को0 नगर मनोज कुमार पाठक, यातायात प्रभारी  जगदम्बा गुप्ता व वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ वर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण  मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top