LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

लेखपालों ने तहसील में किया जोरदार धरना प्रदर्शन

Durges jaiswal (News Nnc24)

करनैलगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने जोरदार धरना–प्रदर्शन और नारेबाजी किया। लेखपालों के इस प्रदर्शन से एसआईआर कार्य पर भी बुरा असर पड़ा है। तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनीष शुक्ल और महामंत्री विनय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लेखपाल तहसील में एकत्र हुए और फतेहपुर जनपद के बिन्दकी तहसील में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार के साथ हुए कथित उत्पीड़न के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिन्दकी तहसील के अधिकारियों द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न किए जाने से लेखपाल सुधीर कुमार अत्यधिक तनाव में थे, जिसके चलते वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए विवश हो गए। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना न केवल दुखद है बल्कि पूरे राजस्व कर्मी समुदाय को झकझोर देने वाली है। धरने के दौरान लेखपालों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। एक दिवसीय इस प्रदर्शन के चलते मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एसआईआर का कार्य प्रभावित रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top