LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पुलिस बल के साथ पैदल गश्त के दौरान एसपी ने संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नवल पांडेय (एडीटर)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रो में पैदल गश्त कर जुमा की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

बताते चलें कि जुमा की नमाज़ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया। गस्त के दौरान ड्यूटी पर लगे जवानों के पास मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा चिन्हित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों व मस्जिदों में शांतिव्यवस्था ड्यूटी में लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र के मौलवी, धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित कर जुमा की नमाज़ को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गयी। पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निरंतर निगरानी की गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top