LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पूर्व सीएम अखिलेश यादव पीडीए सबसे बड़े हितैषी : मसूद खान

शिवपूजन पांडेय 

गोंडा। समाजवादी पार्टी के मुखिया/राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में गुरुवार को जनपद गोंडा के विधानसभा कटरा बाजार के बनगांव में दलित बस्ती बांके पुरवा में पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम का चौपाल लगाया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोंडा मसूद आलम खान ने कहा कि दलित समाज ने 2024 में अखिलेश यादव पर भरोसा करके 37 सीट जीतने में  बड़ा योगदान दिया। आज अखिलेश यादव दलित समाज  पिछड़े अल्पसंख्यक समाज की नुमाइंदगी कर रहे हैं। देश के लोकतंत्र और डॉक्टर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं। पीडीए समाज बड़ी आशा भरी नजरों से अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है। अखिलेश यादव देश का संविधान  आरक्षण और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे। समाज 2027  में उत्तर प्रदेश की कुर्सी पर अखिलेश यादव को  बिठाना चाह रही। मसूद आलम खां ने दलित समाज को  विशेष तौर पर 2024 के लोकसभा चुनाव में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया। कटरा विधानसभा के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य  वकार अहमद खान ने अपने संबोधन में  दलित समाज से समाजवादी पार्टी से  जुड़ने का आवाहन किया और उन्हें भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी दलित समाज को पार्टी संगठन और सरकार में सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर फरमान खान सभासद रामाश्रय गौतम, विनोद कुमार, राजेश मौर्य, यशपाल गौतम, राजेंद्र गौतम, रामबाहाल गौतम, राम भरोस गौतम, ननके पासवान गौतम रामराज कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top