LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जमीनी विवाद में हथगोला से हमला, एक की मौत

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

यूपी के गोंडा जिले के थाना तरबगंज क्षेत्र स्थित खाले शीशव गाँव में दो पक्षो के बीच हुई जमीनी विवाद मे द्वितीय पक्ष ने प्रथम पक्ष के ऊपrr हथगोला फेंक दिया जो अन्य तीसरे व्यक्ति पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर  ही मौत हो गई।

पूरे प्रकरण की बात करें तो  गाँव के श्रीचंद मिश्रा व भगवती प्रसाद मिश्रा के बीच आबादी की भूमि को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पुलिस ने जनवरी माह में शांति भंग मामले में कार्यवाई भी की थी। बैनामे से ली गई भूमि पर श्रीचंद शुक्रवार को नींव डलवा रहे थे व उसी भूमि को दूसरा पक्ष भगवती प्रसाद अपना बताकर विवाद कर रहा था। सुबह विवाद की आशंका को लेकर श्रीचंद की सूचना पर डायल 112 भी पहुंची थी। पीआरवी कर्मियों के जाने के बाद करीब डेढ़ बजे विवाद ज्यादा बढ़ गया।

अपर  पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि द्वितीय पक्ष ने प्रथम पक्ष पर हथगोले फेंके जो  घर के दरवाजे के सामने बैठे  50 वर्षीय बुजुर्ग राम शंकर  पर गिर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का शव पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नामजद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बरकरार है। बताते चलें कि मृतक रामशंकर का इस विवाद से कोई लेना देना नहीं था। इस हादसे से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने अपने घर के टिनशेड पर चढ़कर एक एक कर तीन हथगोले फेंके हैं।। एक हथगोला राम शंकर के सिर पर लगा जिससे उनका सर फट गया और उनकी  मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हथगोला कुछ दूर पर गिरकर फटा लेकिन उससे कोई हताहत नहीं हुआ। वही तीसरा हथगोला विवादित भूमि में पड़ा मिला जो कि विस्फोट नहीं हुआ साथ ही कुछ दुरी पर एक अवैध तमंचा भी पुलिस को पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राधेश्याम राय, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह के साथ ही फॉरेनसिक टीम व थाने की पुलिस मौकेपर पहुंचकर जांच में जुट गई। सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मृतक के भाई हरिशंकर की तहरीर पर आरोपी भगवती प्रसाद मिश्रा उसकी पत्नी सीतापति व दो बेटे श्रवण एवं अंजनी के खिलाफ हत्या व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गए जिनकी जल्द ही गिरफ़्तारी की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top