LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। सादगी और सौम्यता की मिसाल आदर्श व्यक्तित्व देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा जय जवान जय किसान का नारा देने वाले आजीवन सादगी पसंद आदर्श व्यक्तित्व के धनी भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को हम कांग्रेस जन अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एक रेल दुर्घटना पर अपना इस्तीफा सौंपने वाले 11 जनवरी 1966 को अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते ताशकंद समझौते के बाद अपने को देश पर न्योछावर कर देने वाले महामानव के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए हम अपने आप को गौरवनित महसूस करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप सेसहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जटा शंकर सिंह प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव वाजिद अली, पीसीसी सदस्य जलील खान,महासचिव अरविंद शुक्ला,सभासद शाहिद अली कुरेशी, जिला सचिव लाल बहादुर कनौजिया हरीराम वर्मा, जानकी देवी, अब्दुल्ला खान सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top