परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर
गोंडा। जिले के कौड़िया क्षेत्र के ग्राम शंकर पुरवा उसरैना के रहने वाले दसवीं के छात्र रवि ने 600 अंकों में से 541 अंक प्राप्त करके 90.16 प्रतिशत मार्क्स से सफलता हासिल की है। इस सफलता से परिजनों के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

बताते चलें कि आर.पी.एस इंटर कालेज आदर्श नगर बिरवा कटरा बाजार गोंडा के छात्र रवि के पिता श्रीकांत एक साधारण किसान परिवार से जुड़े हैं। रवि की इस सफलता से पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ उठी है। लोगों द्वारा बधाईयों का तांता लगा हुआ है। रवि ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दी है। रवि का कहना है कि पढ़ लिखकर अच्छा मुकाम हासिल करके वो अपना व क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं।
