जयप्रकाश ओझा
गोंडा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान से मिलने जा रहा किशोर अचानक लापता हो गया। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरगूपुर थाना क्षेत्र के अमडोहवा निवासी राजेश कुमार ने थाने पर प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उनका 15 वर्षीय पुत्र मोहित मन्द बुद्धि का है। वह अपने ननिहाल बनघुसरा ग्राम पंचायत हरचंदपुर में रहता था। नौ दिसंबर को वह घर से साइकिल द्वारा प्रधान हरचंदपुर से मिलने पृथ्वीनाथ चौराहे पर गया था। काफी समय बाद चौराहे पर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
