LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

नवोदित साहित्य संस्थान की मासिक का गोष्ठी संपन्न

डा0 एन.के मौर्य

गोंडा। नवोदित साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश की मासिक का गोष्ठी रॉयलसन पब्लिक इंटर कॉलेज भोपतपुर हथिनी खास गोंडा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कृपा शंकर तिवारी और संचालन डॉक्टर बी एन शर्मा ने किया।

गोष्ठी का शुभारंभ शत्रुघ्न सिंह कमलापुरी की सरस्वती वंदना से हुई काव्य पाठ करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा भारत प्यारा भारत ,सब देशों से न्यारा भारत। विश्व का सरताज है, यह देवताओं का भी दुलारा भारत। तत्पश्चात राम सूरज वर्मा प्रकाश ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि कवियों की महफिल में देखा उनका अद्भुत रंग। कुछ छींटे पड़ गए बदन पर ,अब तक छुड़ा ना पाऊं, कुछ बोलो क्या गाऊं, तत्पश्चात रघुभूषण तिवारी ने के काव्य पाठ करते हुए कहा कि -“मंदिर मस्जिद के चक्कर में, उलझ गया इंसान। कहीं सड़क पर सजदा करता, कहीं लगता ध्यान। इसी क्रम में हनुमानदीन पांडे ने अपनी रचना कुछ इस तरह प्रस्तुत किया। जन-जन में जागृत लाना है। ज्ञान की ज्योति जलाना है, तत्पश्चात सुधांशु बसंत ने कुछ इस तरह अपना काव्य पाठ प्रस्तुत किया। चलो चले चलते-चलें, चलें अयोध्या धाम। दर्शन देने के लिए, आए हैं श्री राम। तत्पश्चात रामतेज शर्मा ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि धूल बनाकर रहूं यूं तेरे चरणों में मां । बस कृपा मुझ पर, यूं ही बनाए रखना। इसके बाद संचालन कर रहे डॉक्टर बी एन शर्मा ने नववर्ष पर अपनी रचना  प्रस्तुत करते हुए कहा कि आया नया साल है फिर से दृढनिश्चय निश्चय हो जाए। खुशियां चाहकें, जीवन महके, मर्यादा अपनायें,उक्त अवसर पर वीरेंद्र नाथ पांडे , कार्तिक चतुर्वेदी ,आदर्श वर्मा ,प्रिंस विश्वकर्मा ,श्याम बाबू गुप्ता, सहित अनेकों गण मान्य लोग मौजूद रहे और काव्य पाठ का रसास्वादन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top