LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

स्व0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह की मनाई गई 12वीं पुण्यतिथि

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

स्व0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह (लल्लन सिंह) एडवोकेट संस्थापक  राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय डुमरियाडीह के 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर V-2 यूरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल गोमती नगर (लखनऊ) द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी स्मारक इण्टर कॉलेज डुमरियाडीह में किया गया।

इस मौके पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उपस्थित छात्रछात्राओं व लोगों संबोधित करते हुए जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्यो को करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि  कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता कर्म प्रधान होता है। योजना बनाकर कार्य करने से निश्चित सफलता मिलती है। कार्यक्रम में स्नातक, डीएलएड व हाइस्कूल तथा इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण शीर्ष छात्रछात्राओं को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में 24 लोगों ने रक्तदान किया।इस दौरान डा. पियूष प्रताप सिंह यूरोलाजिस्ट, निदेशक (V-2 यूरोलाजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल), डा. उज्जवल माहेश्वरी एम.डी.डी.एम, कार्डियोलॉजी (विवेकानन्द हॉस्पिटल, लखनऊ), डा. सुदीप गर्ग कैसर सर्जन (विवेकानन्द हॉस्पिटल, लखनऊ), डा. टी. के. पाण्डेय न्यूरो सर्जन, एम. एस. एम.सी.एच. (विवेकानन्द हॉस्पिटल, लखनऊ), डा. आर. पी. सिंह, डी.एम. गेस्ट्रो, (विवेकानन्द हॉस्पिटल, लखनऊ), डा. मोहित सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ, एम.एस. आर्थो, डा. सुधीर फिजिशियन (विवेकानन्द हॉस्पिटल, लखनऊ), डा. डी. एम. शुक्ला सर्जन निदेशक (आशा देव मेमो. हास्पिटल, गोण्डा), डा. ज्योत्सना शुक्ला स्त्री रोग विशेषज्ञ (आशा देव हॉस्पिटल, गोण्डा), डा. मधुलिका सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ (V-2 यूरोलाजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) मौजूद रहे। इसमें निःशुल्क मधुमेह जाँच, ब्लड प्रेशर जाँच, निःशुल्क मूत्र प्रवाह गति जाँच किया गया। प्रधानाचार्य रामकेश, प्राचार्य महाविद्यालय केदारनाथ मिश्रा, प्रभाकर सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top