शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)
विकासखंड में डिप्टी डायरेक्टर ग्रीश चंद्र ने शुक्रवार को वजीरगंज के ग्राम पंचायत चंदापुर ओडीएफ का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधूरे विकास कार्यों प्रति लापरवाह रवैए पर प्रधान व सचिव को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में कार्य पूरा करा लिए जाने का अल्टीमेटम दिया है। डीडी ग्रीश चंद्र ने स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए ग्रामीणों से कहा कि साफ और सुंदर वातावरण से जीवन सुखी होता है और काया निरोग होती है। साफ-सफाई से बीमारियां कभी पास नहीं आती हैं। अच्छी आदत डालने को कहा । सरकार की सोच के तहत अच्छे स्वास्थ्य के साथ गुणवत्तापूर्ण के लिए ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। डीडी ने माडल स्कूल, सड़कों, शौचालय आदि विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। ग्राम पंचायत में हुए अधूरे कार्यों को लेकर बेहद नाराजगी जताई। सत्यापन मनिर्माण कार्य अधूरा मिलने पर सचिव व प्रधान को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में अधूरा कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम देते हुए कड़ी कार्रवाई को चेताया। निर्माण कार्य व आवास के प्रति ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना व संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुनील सोनकर व ग्राम प्रधान रहे।
