LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पुलिस एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त 02 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल

 03 गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस, 01 तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा व 01 सोने चांदी के आभूषण व 01प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद

गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना उमरीबेगमगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुर्गापुर मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 शातिर बदमाशों बृजेश उर्फ छोटू पासी, पल्लू पासी, नानमुन्ना लोध को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 पिस्टल32 बोर मय 01 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस, 01 तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा व सोने चांदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त 01 प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।

बताते चलें कि दिनांक 04 मई 2025 की रात्रि समय लगभग 2ः30 बजे थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले देवीदीन पुत्र पाटनदीन निवासी पूरे तिलक धन्नीपुरवा डिक्सिर के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की जा रही थी। चोरी की घटना के दौरान घर के एक सदस्य के जग जाने एवं बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में बदमाशों द्वारा उसको गोली मार दी गयी थी। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल गोण्डा लाया गया था जहां पर डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। वादी देवीदीन की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एसओजी सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था, दिनांक 08मई 2025 की रात्रि एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना उमरीबेगमगंज की संयुक्त पुलिस टीम अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना थी कि सूचना प्राप्त हुई की उक्त मुकदमें के वांछित अभियुक्तगण दुर्गापुर मोड़ की तरफ मोटरसाईकिल से आ रहा है ।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दुर्गापुर मोड़ के पास शातिर बदमाशों को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में 02 बदमाशों- 01. बृजेश उर्फ छोटू पासी, 02. पल्लू पासी के पैर में गोली लगी तथा एक बदमाश नानमुन्ना लोध को पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 01  खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01  तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस, चोरी करने के उपकरण, सोने चांदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त 01 अदद प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top