
एन.के मौर्य News Nnc24
गोंडा। जिले के वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा साहिबापुर मे महिला प्रधान के प्रतिनिधि शिवपूजन द्वारा गांव में मनरेगा के तहत कई कच्चे कार्य कराए गए हैं, गांव के कई मार्ग को पटाकर सुचारू रूप से रास्ते को बहाल कराया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी हर्ष व्याप्त है।

बताते चलें कि ग्राम साहिबापुर के चुनावी कुरुक्षेत्र में सोनी सिंह को जिताकर लोगों ने पहली बार महिला ग्राम प्रधान के रूप में चुना था, प्रधान बनते ही सोनी सिंह ने ग्रामीणों के दुख दर्द को सांझा करना शुरू कर दिया। इन दिनों प्रधान प्रतिनिधि के रूप में उनके पति शिवपूजन सिंह गांव में विकास की गंगा बहाने में लगे हुए हैं। इनके द्वारा पंचायत भवन का सीएचसी केंद्र का इंटर लॉकिंग करवाया गया साथ ही मनरेगा के तहत कई कच्चे कार्य कराए गए। शिवपूजन सिंह का कहना है कि मेरा प्रथम लक्ष्य ग्रामीणों के हितों को लेकर विकास करवाना है। जिसे लेकर गांव में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
