LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

विद्यालय उत्सव में साइबर क्राइम से जागरूक करने के साथ ही कराया गया ताइक्वांडो का अभ्यास

जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, एसआईआर दी गई जानकारी

News Nnc24

गोंडा। जिले मे के.सी.आई.टी पब्लिक स्कूल का बारहवां वार्षिक उत्सव हर्षो उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में जहां ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया गया वहीं साइबर क्राइम टीम के सीओ सिटी आनंद कुमार राय,साइबर प्रभारी संजय गुप्ता और हरिओम टंडन ने साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ठगी होने पर 1930 नंबर पर शिकायत करने की बात की और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम फास्ट फूड से बचने,महिला शसक्तिकरण,आरेशन सिंदूर,फैमिली थीम,यूनिटी थीम,संभा महराज पर नाटक,इंडियन फॉर्मर एवं सोल्जर थीम,भारत दर्शन पर नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रबंधक कमलेश पटेल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराते हुए कहा बहुत जल्द विद्यालय को एक नया फील्ड प्राप्त होने वाला है।सदर एसडीएम ने एसआईआर पर दी जानकारी और शीघ्र फार्म भरकर जमा करने की अपील।

कार्यक्रम का समापन मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश एवं समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने कहा बच्चे बिल्डिंग के नींव होते है नींव जितनी मजबूत रहेगा बिल्डिंग उतना ही मजबूत होगा। बच्चे जिस विधा में ज्यादा रुचि रखते है अभिभावक उसी विधा में उन्हें आगे बढ़ने दे।कार्य क्रम में एक दर्जन पत्रकारों,विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों और विद्यालय के प्रबंधक कमलेश पटेल,प्राचार्य अंकिता श्रीवास्तव द्वारा कार्य क्रम में भाग करने वाले बच्चों को शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया।प्रबंधक ने सदर एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता,सीओ सिटी आनंद राय,मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश,समाज कल्याण अधिकारी एस पी सिंह को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top