LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

58 वर्षीय अधेड़ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पीएम हेतु भेजा गया शव

एन.के मौर्य 

गोंडा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझारा निवासी 58 वर्षीय अधेड़ की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा है।

अवगत हो कि क्षेत्र के मंझारा गांव के निवासी 58 वर्षीय राम सबेरे मौर्य दिनांक 25 नवंबर दिन सोमवार को अपने बेटे के ससुराल मोतीगंज गए थे। जो आज दिनांक 26 नवंबर को वहां से वापसी करके बालेश्वरगंज दुर्जन पर मार्ग से होकर बैट्री रिक्शा से अपने घर वापस मंझारा जा रहे थे। बताते चलें कि शीतला शरण सिंह स्कूल के पास पहुंचते ही बैट्री रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे सवार राम सबेरे मौर्य जमीन पर गिर गए। इस दौरान घातक चोट लगने से वो बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हे सीएचसी वजीरगंज भेजवाया। जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top