एन.के मौर्य (News Nnc24)
गोण्डा। मंडलीय कारागार गोण्डा मे दहेज हत्या के मामले मे निरुद्ध बन्दी 26 वर्षीय रमजान नामक युवक ने अमरूद के पेड़ से लटकर जान दे दी, जिसे देख जेल प्रशासन मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें कि परसपुर थाना क्षेत्र के दुरौनी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय रमजान भाई की पत्नी के दहेज हत्या मे अपने माता- पिता व भाई के साथ गोण्डा मण्डलीय जिला कारागार मे निरुद्ध था। सोमवार शाम को जिला मंडलीय कारागार में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी जेल का निरीक्षण कर रहे थे। उसी के कुछ समय के बाद रमजान जेल अस्पताल के पीछे लगे अमरूद के पेड से फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। जैसे इसकी खबर जेल प्रशासन तक पहुंची वहां हडकंप मच गया। जेल प्रशासन द्वारा मृतक रमजान के भाई पिता व माता जो जेल मे निरुद्ध है। उन्हे बुलाकर शव को पंचनामा कराकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

प्रकरण को लेकर जेल अधीक्षक मृतुन्जय पांडेय का कहना हैं कि रमजान भाई व परिवार से अलग रहता था उसके बाद उसे भाई के पत्नी की हत्या मे दहेज हत्या का मुल्जिम बना दिया गया था। रमजान शादी शुदा था इसके चार बच्चे थे। काफी परेशान था। जेल प्रशासन की माने तो एक दिन पहले उसके परिजनो से उसकी जेल मे मुलाकात कराई थी। इस दौरान मृतक की पत्नी भी उससे मिली थी, जिसे लेकर शायद वो भारी तनाव मे था, हालांकि जेल मे कैदी द्वारा फांसी लगाकर मरना कहीं न कहीं जेल प्रशासन की देख रेख पर भी भारी सवाल खड़ा कर रहा है। बहरहाल पहरा सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने बताया है की मामले की जांच की जा रही है।
