कब्जे से चोरी का शतप्रतिशत माल व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद
एन.के मौर्य
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 02 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का शतप्रतिशत माल व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद किया है।
बताते चलें कि वादी सैफअली पुत्र इकरार अली नि0 मोहल्ला आजाद नगर कस्बा मनकापुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 13 अक्टूबर 2024 की रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी पटेलनगर स्थित एस0के0 टायर एंड एलायमेंट दुकान से टायर व रिमों की चोरी की गयी है। वादी की तहरीर पर थाना को0 मनकापुर में सुसुंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 योगेश यादव द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा इलेक्ट्रानिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों-गायत्री जायसवाल व बृजेश सिंह को दर्जी कुआं तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से 11 टायर व 01 रिम व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।
