LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी का रसूखदार चेहरा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। खुद को नेताओं और माफिया का करीबी बताने वाला राज सिंह, बंगाल में कत्ल की वारदात को अंजाम देकर यूपी में बेखौफ घूम रहा था। लेकिन एक छोटी सी डिजिटल गलती भारी पड़ गई। टोल प्लाजा पर किए गए महज एक UPI पेमेंट ने पुलिस को कातिलों के दरवाजे तक पहुंचा दिया।

सलाखों के पीछे हुआ ‘महासचिव’

इस वारदात का सिरा पश्चिम बंगाल से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के टोल प्लाजा पर खत्म हुआ। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बलिया के राज सिंह को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड की पोल एक छोटे से UPI ट्रांजेक्शन ने खोल कर रख दी। राज सिंह खुद को क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता है जो कि अब पुलिस रिमांड पर है।

टोल प्लाजा पर हुई भारी चूक

6 मई की रात कोलकाता के मध्यमग्राम में चंद्रनाथ की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस पांच दिनों तक यूपी और बिहार के जिलों में खाक छानती रही, लेकिन सफलता अयोध्या में मिली। फरार होने के दौरान आरोपियों ने एक टोल प्लाजा पर UPI के जरिए भुगतान किया था। इसी डिजिटल फुटप्रिंट का पीछा करते हुए कोलकाता पुलिस ने राज सिंह को दबोच लिया। इसके अलावा बिहार के बक्सर से उसके दो साथी मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्या भी पकड़े गए हैं।

नेताओं और माफियाओं के साथ था मेल जोल

गिरफ्तारी के बाद जब राज सिंह का प्रोफाइल खंगाला गया तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई। राज सिंह के सोशल मीडिया पर सरकार के बड़े मंत्री, जौनपुर के विधायक और गोंडा के एक बड़े नेता के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। पुलिस को उसके माफिया संपर्कों के भी सुराग मिले हैं। इतना ही नहीं, वह पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है और चिलकहर (बलिया) से ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी में था।

डेढ़ महीने पहले तैयार हुआ था मौत का जाल

SIT की जांच में सामने आया है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी। चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश करीब डेढ़ महीने पहले रची गई थी। हत्यारों ने बाकायदा रेकी की और बहुत ही पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

शादी समारोह मे शामिल होने गया था यूपी

राज सिंह अपनी मां के साथ 7 मई को लखनऊ में एक एमएलसी की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। वहां से वह अंबेडकरनगर और फिर अयोध्या दर्शन के लिए गया। वह वापस बलिया लौट पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे घेर लिया। हालांकि आरोपी की मां ने इन आरोपों को गलत बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top