शिवपूजन पांडेय
शिक्षा क्षेत्र में ग्राम पंचायत चन्दहा बानेपुर स्थित चन्द्रिका सिंह स्मारक एजुकेशन कालेज में डीएलएड (बीटीसी )में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है। कालेज के प्रबंधक रणजीत सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सभी सुव्यवस्थित सुविधाओं में से दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को अधिक सुविधा प्रदान किया जाएगा।
