LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पत्रकार की हत्या को लेकर गोंडा के श्रमजीवी यूनियन ने अब गृहमंत्री के साथ ही प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा के साथ ही की गई कई बिंदुओं पर मांग

एन.के.मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। सीतापुर में हुई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या से आक्रोशित गोंडा के श्रमजीवी यूनियन के पत्रकारों ने दिनांक 10 मार्च को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अगुवाई में सीएम आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ ही पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को सौंपा था, इसके उपरांत जिला अध्यक्ष के निर्देश पर दिनांक 13 मार्च को यूनियन के सदस्य नवल पांडेय की अगुवाई में पत्रकार साथियों ने पत्रकार की हत्या को लेकर दिल्ली गृहमंत्री के साथ ही प्रधान मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा है।

बताते चलें कि सीतापुर अराजक तत्त्वों ने कुछ दिनों पहले वहां के दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसे लेकर पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकार हत्या से आक्रोशित तमाम जिलों के पत्रकारों द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। जिसे लेकर दिनांक 10 मार्च को गोंडा के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन  के जिला अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में सीएम संबोधित ज्ञापन डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल को सौंपा गया था।

जिला अध्यक्ष : कैलाश नाथ वर्मा

इस संदर्भ में जिला अध्यक्ष ने कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि है कि  दिए गए ज्ञापन में मृतक के पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुवाजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पत्रकारों के खिलाफ अनावश्यक रूप से तमाम केस दर्ज किए गए हैं जिसको वापस किया जाए। पत्रकारों पर कोई भी मुकदमा दर्ज करने से पहले इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जांच के दौरान यदि पत्रकार दोषी पाया जाता है तभी मुकदमा दर्ज किया जाए।

नवल पांडेय

बताते चलें कि जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पत्रकार की हत्या को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुछ सदस्यों ने नवल पांडेय की अगुवाई में दिनांक 13 मार्च को दिल्ली जाकर गृहमंत्री के साथ साथ प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार सुरक्षा के साथ साथ उपरोक्त बिंदुओं पर मांग की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top