LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

बेलसर में पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट से हरकत में आई पुलिस

मनकापुर पुलिस ने भी भारी मात्रा मे पटाखा किया बरामद

दुर्गेश जायसवाल

मनकापुर (गोंडा) जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बेलसर में अवैध रूप से हो रहे पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट के बाद ज़िले की पुलिस हरकत में आ गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनपद के सभी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गोला पटाखा भंडारण व निर्माण पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिए थे।

इस क्रम में मनकापुर पुलिस ने तलाशी अभियान के तहत देर रात कस्बे के दो दुकानदारों के यहां से छापेमारी कर भारी मात्रा में गोला पटाखा बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। मनकापुर पुलिस ने कस्बे के शास्त्री नगर में तलाशी अभियान के दौरान दुर्गेश कसौधन पुत्र दयाशंकर कसौधन के घर के अंदर से बोरे व गत्ते में भरकर रखे हुए हुए कई प्रकार का पटाखा बरामद किया है।जिसमें छोटे बड़े गोले,पटाखे,रॉकेट, फुलझड़ी,चटाई मिलाकर करीब 7 कुंटल 64 किलो का माल बरामद करते हुए एक को हिरासत में लिया है।वहीं पुलिस ने मोहल्ला राजेंद्र नगर में अंजनी उर्फ शालू पुत्र अनिल गुप्ता के घर से एक गत्ता व दो प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ करीब 48 किलो सुतली पटाखा बम बरामद किया है।मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बे के दो लोगों के घर से भारी मात्रा में गोला पटाखा बरामद करते हुए कार्रवाई की गई है।साथ ही आगे भी क्षेत्र में अवैध रूप से गोला पटाखा बेचने व भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top