LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाने को लेकर ग्रामीणों में रोष,अध्यापक पर गंभीर आरोप

गोण्डा। जिले के हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर में शिक्षा विभाग को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अध्यापक पर आरोप है कि पढ़ाई कराने के बजाय बच्चों को साफ-सफाई के काम में लगाया जा रहा है। यह ना केवल शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है,बल्कि बाल श्रम की श्रेणी में भी आता है,जो कानूनन गलत है। इस मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने भी अपनी आवाज उठाई और विद्यालय में चल रही मिड डे मील योजना में अनियमितताओं का गंभीर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक बच्चों को खाने में खराब और अशुद्ध भोजन परोसा जा रहा है,जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्कूल प्रशासन और अध्यापक की पूरी तरह से उदासीनता और लापरवाही को दर्शाता है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा विद्यालय में मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) में भी अनियमितताएं पाई गई है,जहां बच्चों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन के बजाय खराब गुणवता वाला भोजन परोसे जाने का आरोप लगा है। यह गंभीर मामला शिक्षा प्रणाली के प्रति स्कूल प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top