LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, अंतिम संस्कार में जाने के दौरान हुआ हादसा

तेज रफ्तार डंपर दूर तक घसीटता रहा बाइक सवार महिला का शव

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार के दोपहर कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटीपुर रोड़ अभड़वा गाँव मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार महिला को ठोकर मार दिया। जिससे महिला डंपर के नीचे आ गई। डंपर के पिछले पहिए के नीचे घसीटते हुए महिला लगभग 100 मीटर तक चली गई। महिला का शव सड़क पर क्षति विक्षत हो गया।

रिश्तेदारी से लौट रही थीं महिला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करनैलगंज थाना क्षेत्र के गोंडियन पुरवा कचनांपुर गांव के रहने वाले जग प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी मंगला माघवपुर चूटीपुर गांव के पास रिश्तेदारी है, जहां अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रही थी। इस दुर्घटना में मंगला देवी की मौके पर मौत हो गई वहीं बाइक सवार 22 वर्षीय सूरज कश्यप पुत्र बसंत लाल और 30 वर्षीय चंदा पत्नी राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। मामले में कटरा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल हुए महिला पुरुष को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज जारी है। वही मौके से डंपर को खड़ा करवा लिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के उपरांत अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top