LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोण्डा की BAMS छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मौत की वजह का नही चल सका पता, मामले की कुंडली खंगालने मे जुटी पुलिस

यूपी के गोंडा जनपद स्थित एससीपीएम पारा मेडिकल की बीएएमएस की छात्रा के हॉस्टल मे फांसी लगाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात की जांच-पड़ताल की है। हॉस्टल को बंद बंदकर पुलिस मामले की कुंडली खंगालने मे जुटी है।

बताते चलें कि बलरामपुर जनपद के अलीजानपुरवा नौशहरा निवासी महविश खानम (22) पुत्री जहीन खान एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कॉलेज के आयुर्वेदिक गर्ल्स हास्टल के एक कमरे में तीन अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। बताया जाता है कि दोपहर में उसके साथ रह रहीं छात्राएं मेडिकल कॉलेज में क्लास लेने चली गईं लेकिन वह हास्टल में ही रुकी रही। दोपहर बाद जब दोनों छात्राएं हास्टल पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। छात्राओं ने जब कमरे की खिड़की पर देखा तो खिड़की के ऊपरी ग्रिल से दुपट्टे के सहारे महविश का शव लटक रहा था। छात्राओं ने आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया।

अपराध निरीक्षक सभाजीत ने बताया कि बलरामपुर की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्रा के परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई है। वह गोण्डा पहुंच चुके हैं। उधर, कालेज के निदेशक अजिताभ दूबे ने बताया कि मैं फिलहाल देहरादून में हूं। सोमवार शाम करीब पांच बजे मुझे घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top