LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। वजीरगंज-टिकरी मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाईक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई व दूसरे की हालत गंभीर है। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

बताते चलें कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के बक्चाही करनीपुर निवासी ज्ञानचन्द्र यादव पुत्र श्रीराम यादव (50) गाँव के ही सुजीत पुत्र इन्द्र (24) के साथ अपनी स्प्लेंडर बाईक से वजीरगंज बाजार कुछ सामान लेने आया था। वह देर शाम सामान लेकर घर वापस जाते समय टिकरी रोड पर छाँगुर पुरवा स्थित अपने सड़क वाले घर जा रहा था। घर के मोड़ के सामने से एक दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति की बाईक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ज्ञानचंद्र व सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गये। बाइक सवार घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने दोनों घायलों को लेकर आनन-फानन में जिला चिकित्सालय जा रहे थे। अभी डुमरियाडीह के पास पहुंचे ही थे कि ज्ञानचन्द्र ने दम तोड़ दिया। घायल साथी सुजीत का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो बाईकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले लाई। और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जाँच की जा रही है।

बाजार से सामान लेने गया था मृतक 

ज्ञानचन्द्र यादव का बेटा श्रवण कुमार (23) मेरठ विश्वविद्यालय में बीएससी ए०जी०की काउंसलिंग के लिये बुधवार को जाना था। उसी के लिये कुछ जरूरी सामान लाने ज्ञानचंद वजीरगंज बाजार गया था। बाजार से घर लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई‌। मंगलवार की देर रात हुये हादसे में अपनी जान गँवाने वाला ज्ञानचन्द्र की पत्नी सीमा व अन्य परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की चीत्कार से पूरे गाँव में मातम छाया हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top