LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

शासन प्रशासन की शिथिलता का खामियाजा भुगत रहे किसान : मनोज चौबे

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। बेलसर ब्लाक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा के वरिष्ठ नेता मनोज चौबे खाद की किल्लत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शासन प्रशासन की शिथिलता का खामियाजा किसान उठा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले हमने उप जिलाधिकारी तरबगंज को मांगपत्र देकर तहसील क्षेत्र में खाद बीज पर्याप्त उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था लेकिन खाद उपलब्धता की स्थिति बदतर हो रही हैं। खरीफ की मुख्य फसल धान कटने के बाद रबी की बुआई के लिए किसानों ने  खेत की तैयारी कर ली है लेकिन बुआई के ऐन मौके पर फास्फेट खाद डीएपी सरकारी समितियों व कृषि विभाग के गोदामों में नदारद है। रबी बुआई के लिए  रतजगा करने पर भी किसानों को खाद नसीब नही हो रही है। उन्होंने आरोप के स्वर में कहा कि अधिकारियों के लाख दावें के बावजूद साधन सहकारी समितियों के गोदाम, कृषि विभाग के भंडार खाली पड़े हैं। सहकारी समितियों के खाद दुकानों पर पहुंच रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top