LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 नगर क्षेत्र से गुमशुदा महिला की हत्या के घटना का किया गया खुलासा

अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार, डुपट्टा व मोबाइल बरामद 

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी मदन कुमार आर्य पुत्र सहजराम द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2025 को उनकी पत्नी विनीता सरोज के कहीं चले जाने के सम्बन्ध मे थाना को0 नगर को सूचना दी थी । 

बताते चलें कि इस सूचना पर कोतवाली नगर में तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु उनके परिजन और संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई । पूछताछ में उमेश कुमार राव जो HDFC बैंक में सेल्स ऑफिसर है जिसकी गतिविधिया काफी संदिग्ध लगीं तो उसे पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई तो यह बताया कि विनीता से मेरे नजदीकी संबंध थे कुछ कारणों से खिन्न होकर मैने ही दिनाँक 01 अप्रैल 2025 को विनीता को उसके घर के पास बुलाकर अपनी ब्रेजा कार से घूमने के बहाने अपने साथ जनपद गोंडा के खरगूपुर क्षेत्र ग्राम गौनरिया बिसुही नदी के पुल के पास ले जाकर हत्या कर शव को पुलिया के नीचे छिपाने की नीयत से फेंक दिया था ।  बलरामपुर को0नगर पुलिस टीम द्वारा उमेश कुमार राव की निशानदेही पर जनपद गोण्डा कोतवाली खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम गौनरिया बिसुही नदी के पुल के नीचे से मृतका के शव को बरामद किया गया और इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 84/25 धारा 103(1),238 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना को0 नगर अन्तर्गत गुमशुदा महिला की बरामदगी हेतु टीमें गठित कर गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री शैलेश कुमार सिंह थाना को0 नगर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र से हुई गुमशुदा महिला की सूचना मिलते ही गुमशुदा की तलाश हेतु गठित कोतवाली नगर पुलिस टीम व अन्य टीमें तलाश हेतु तत्काल घटनाक्रम के सभी पहलुओं पर जांच प्रारंभ कर लोगों से इस संबंध में पूछताछ की गयी एवं गुमशुदा के तलाश हेतु सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी सहारा लिया गया तथा गुमशुदा महिला के घर से आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखे गये और गुमशुदा की बरामदगी हेतु गठित सभी टीमों व सर्विलांस टीम द्वारा अनवरत प्रयास किया जा रहा था तो जांच के क्रम में ही अभियुक्त उमेश कुमार राव पुत्र सालिकराम निवासी ग्राम गजाधर सिंह डिहवा थाना को0देहात जनपद-बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से गहन पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि मैं मृतका का रिश्ते में भांजा लगता हूं और हम दोनो में नजदीकी सम्बन्ध थे तथा घर पर आना जाना था । विनीता ने ही मेरी शादी अपने जान पहचान की लड़की से करा दिया था और हमारा 03 साल का लड़का भी है । कुछ दिनों से मृतका द्वारा अभियुक्त को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था और मृतका उससे बातचीत करने से कतरा रही थी यह भी बताया कि उसे यह पता चला कि मृतका का किसी और से नजदीकी संबंध हो गये हैं । इससे अभियुक्त काफी खिन्न था और विनीता को मारने की योजना बना लिया था उसी योजना के तहत अभियुक्त ने उसे धोखे से बुलाकर अपनी ब्रेजा कार में बैठाकर घूमने के बहाने आर्यनगर रोड पुलिया के पास वहद ग्राम गौनरिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ले जाकर विनीता के डुपट्टे से ही उसका गला कसकर हत्या कर दिया और लाश को बिसुही नदी के पुल के नीचे अंधेरे व सूनसान जगह फेंक दिया था । जिसे अभियुक्त की निशादेही पर बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार नं0 UP47 Y 6794 तथा मृतका का डुपट्टा जिससे अभियुक्त द्वारा मृतका का गला कसकर हत्या की गयी थी उसे भी अभियुक्त की निशादेही पर बरामद कर लिया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

पूंछताछ का विवरण

अभियुक्त उमेश कुमार राव पुत्र सालिकराम ने पूछताछ पर बताया कि मेरे व विनीता सरोज के मध्य पिछले करीब 04 वर्षो से काफी नजदीकियां थीं और विनीता ने ही मेरी शादी अपनी जान पहचान की लड़की से करा दिया था कुछ दिनों से विनीता मुझको लगातार नजरअंदाज कर रही थी और मुझसे बातचीत करने से कतरा रही थी मुझे पता चला कि विनीता का किसी और से नजदीकी संबंध हो गये हैं । जिससे मैं काफी खिन्न था और विनीता को मारने की योजना बना लिया था उसी योजना के तहत मैने उसे धोखे से बुलाकर अपनी ब्रेजा कार में बैठाकर घूमने के बहाने आर्यनगर रोड पुलिया के पास वहद ग्राम गौनरिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ले जाकर उसके डुपट्टे से ही उसका गला कसकर हत्या कर दिया और लाश को बिसुही नदी के पुल के नीचे अंधेरे व सूनसान जगह फेंक दिया था तथा उसके डुपट्टे को वापस आते समय पकड़े जाने के डर से दुल्हिनपुर जंगल के पास छिपा दिया था ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top