LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

धूमधाम से मनाया गया सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव समारोह

एन.के मौर्य

गोंडा। जायसवाल समाज के कुल देवता राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समारोह गांधी पार्क के टाउन हॉल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉक्टर टी पी जायसवाल एवं जायसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, महामंत्री पवन जायसवाल, महासचिव आशीष जायसवाल व देवेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, मनोज जायसवाल, अनिल जायसवाल, शशांक जायसवाल, नवीन जायसवाल नन्हे, अनूप जायसवाल, असित जायसवाल, अजीत गुप्ता, शक्ति सामंत जायसवाल, संजय जायसवाल, विशाल जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल द्वारा सहस्त्रबाहु के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर उनकी पूजा अर्चना की गई। तदोपरांत टाउन हॉल में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में जायसवाल समाज की महिलाओं व पुरुषों द्वारा सहस्त्रबाहु अर्जुन को पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया। 75% से अधिक अंक अर्जित करने वाले इंटरमीडिएट से आरती जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, विमल जायसवाल, शिव प्रकाश जायसवाल, अनुष्का जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल एवं हाईस्कूल से कृष्णा जायसवाल जिगर जायसवाल, आर्यन जायसवाल, अविका जायसवाल, वैष्णवी जायसवाल, अंशिका जायसवाल, अर्पित जायसवाल कुछ सम्मान प्रमाण पत्र मोमेंटो व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

अवगत हो कि बीच-बीच में जायसवाल समाज के नन्हे मुन्ने एवं बड़े बच्चों द्वारा स्वागत गीत नृत्य भाषण का उपस्थित सभी लोग आनंद ले रहे थे। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीम प्रज्ञा जायसवाल, अदिति जायसवाल, साक्षी जायसवाल, मान्शी जायसवाल, कुमुद जायसवाल, स्नेहा जायसवाल, सोनम जायसवाल आदि को सम्मान प्रमाण पत्र, गिफ्ट एवं नगद धनराशि देकर उनका उत्साह वर्धन कमेटी द्वारा किया गया। वहीं मुख्य अतिथि डॉक्टर टीपी जायसवाल, डॉक्टर के डी वर्मा, नरेंद्र जयसवाल नगर कोतवाल मनोज पाठक आज को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं समापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top