LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण

फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण हेतु  दिए गए निर्देश

डा0 एन.के मौर्य

गोण्डा। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  मनोज कुमार रावत द्वारा थाना को0 नगर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना को0 नगर में पहुंच कर गार्द की सलामी ली, तत्पश्चात महोदय द्वारा भोजनालय कक्ष, आवास, थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, बैरक व बाउंड्री वाल आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर को साफ सुथरा रखने तथा कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डो को अद्यावधिक रखने हेतु प्र0नि0 कोतवाली नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने के साथ-साथ भोजनालय कक्ष में पोषण युक्त भोजन तैयार करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से महोदय द्वारा वार्ता कर घरेलू हिंसा एवं अन्य महिला सम्बन्धी अपराधों से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की काउंसलिंग के समय उनकी क्या भूमिका रहेंगी के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की गयी तथा शिकायतकर्ता को किस प्रकार सुना जायेगा, शिकायत पर किस प्रकार कार्यवाही की जायेगी, नए कानून को किस प्रकार से अमल में लाया जाएगा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर चेक कर प्र0नि0 कोतवाली नगर को अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस गश्त तेज करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बीट आरक्षियों की बीट बुक चेक कर उनके कर्तव्यों के बारे में पूछताछ की गयी। इस अवसर पर प्र0नि0 कोतवाली नगर  संतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य अधि०/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top