LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

तेज रफ्तार डंपर ने साईकिल सवार को रौंदा,एक पैर क्षतिग्रस्त

दुर्गेश जायसवाल

कर्नलगंज,गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के बालपुर कस्बे में गोंडा- लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार डंपर के एक साइकिल सवार युवक के ऊपर चढ़ जाने से उसका एक पैर क्षतिग्रस्त होकर बेकार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवाया।

घटना थाना कोतवाली कर्नलगंज के पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र से जुड़ी है। यहां के बालपुर में गोंडा- लखनऊ हाइवे पर थाना कटरा बाजार के ग्राम पंचायत छिटनापुर निवासी करीब 45 वर्षीय साइकिल सवार मनीराम के ऊपर तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर चढ़ गया। इससे उसका दाहिना पैर क्षतिग्रस्त होकर बेकार हो गया। उसके पैर में जख्म इतना बड़ा हो गया कि उसे देखकर वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवाया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति कपड़े धोने का काम करता रहा है। बालपुर बाजार में घर घर से कपड़े ले जाकर धोकर साफ करके घर पहुंचाता रहा है। वह बेहद गरीब है और इसी धंधे से उसके परिवार का जीविकोपार्जन होता रहा है। दुर्घटना में उसका एक पैर इतना ज्यादा खराब हो गया है कि शायद उसको काटना पड़ जाय। डंपर के ड्राइवर रईस अहमद ने बताया कि वह महोबा से गिट्टी लादकर बलरामपुर जा रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। बालपुर चौकी पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डंपर व ड्राइवर खलासी को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top