LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

महाकुम्भ के मेले मे क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े गोंडा के 08 शातिर चोर, भेजे गए जेल

नवल पांडेय (एडीटर)

प्रयागराज। एक तरफ जहां प्रयागराज में भक्तगण आस्था की डुबकी लगाने में जुटे  थे, वहीं दूसरी तरफ गोंडा से आए 08 शातिर चोर लोगों को अपना निशाना बनाकर चोरी का अंजाम दे रहे थे। जिसे क्राइम ब्रांच ने दबोच कर जेल भेजा है।

बताते चलें कि महाकुम्भ के दौरान क्राइम ब्रांच ने राजकुमार उर्फ लोधे, रवी प्रकाश बरूवार, बजारी लाल, पवन बरूवार, श्री राम बरूवार, रामबिहारी, रमेश व पियूष चतुर्वेदी उर्फ अमन आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। यह आरोपी गोंडा जिले से आए थे और कुंभ मेले में सक्रिय होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी आरोपी चोरी की घटनाओं में शामिल थे और बड़े स्तर पर लोगों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top