दलित बस्ती में हुआ PDA चर्चा कार्यक्रम
शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शनिवार को गोंडा के विधानसभा कटरा बाजार के ग्राम आसिधा में दलित बस्ती गोहन्ना पुरवा में जन चर्चा कार्यक्रम का चौपाल लगाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोंडा मसूद आलम खान ने कहा कि दलित समाज ने 2024 में अखिलेश यादव पर भरोसा करके 37 सीट जीतने में बड़ा योगदान दिया है। कहा कि आज अखिलेश यादव देश के लोकतंत्र और डॉक्टर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद सभी पीडीए समाज के लोगों ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया है। इस अवसर पर फरमान खान सभासद संचित पासवान, सोनू वर्मा, शंकर पासवान, राम अवध, राजित राम पासवान, अलगू पासवान राहुल वर्मा राजेश यादव ,अंकुर पासवान, छबीले राम, श्रीमती बड़का , रामराज कनौजिया, राम फेर पासवान, श्रीमती लालनी, राजू प्रजापति , संगम लाल, अर्जुन प्रसाद, साहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
