
शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)
गोंडा। जिले के वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता के पयागपुर में चार वर्ष के अंतराल के बाद शुक्रवार को एक बार पुनः रामेश्वर नाथ धाम जनहित मेले की शुरुआत हुई।
इस दौरान सुबह योगाभ्यास अखिल विश्व गायत्री परिवार के दतत्वाधान में कराया गया मेले का औपचारिक उदघाटन अपर जिला जज दानिश हसनैन ने किया। उन्होंने मेले में जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के आयोजक के उद्देश्य की सराहना की। इस अवसर लोक अदालत का आयोजन हुआ। मेले में अधिवक्ताओं मनोज पांडेय, रविंद्र पांडेय,खुशीराम तिवारी 20 लोगो को विधिक सलाह दी।

इस अवसर पर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें कक्षा 9 से 12 दो सौ छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता में मेरिट के आधार पर पहले तीन व उसके बाद शीर्ष 10 प्रतिभागियों को एक वर्ष तक 2 हजार व 15 सौ रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी जबकि पयागपुर में लग रही एलईडी फैक्टरी में युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाणपत्र के साथ रोजगार भी दिया जाएगा। मेले में पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल की पत्नी डॉ तन्वि जायसवाल युवाओं को प्रेरित किया। मेले में जनहित से संबंधित अनेक स्टाल लगाए गए जहां ग्रमीणों ने जानकारी हांसिल की।आयोजक डॉ दीपेंद्र सिन्हा,डॉ आनंदिता रजत मेले की व्यवस्था में लगे रहे। मेले का समापन 16 फरवरी को होगा।शाम को देवी देवताओं के मनमोहक झांकी के साथ लोकगायक गगनदीप सिंह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष अभय सिंह के साथ उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार महिला व पुरूष आरक्षी भी मौजूद रहे। जनहित मेले में सहयोग कर रहे मिल प्रबंधन कमेटी के सदस्य जमुना प्रसाद दुबे सुरेश विनोद कुमार बृजभूषण पाठक रविंद्र कुमार पंकज दुबे इंद्रेश कुमार अमर कुमार श्रीवास्तव आज लोग मौके पर मौजूद रहे।
