LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

सिपाही का बुलेट मोटर साइकिल चुराकर घूमने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे हुआ गोली का शिकार

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व चोरी की बुलेट मोटरसाईकिल बरामद

एन.के मौर्य

गोण्डा। जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र के लालापुरवा हरैया मार्ग पर पुलिस व एसओजी के संयुक्त टीम से हुए मुठभेड़ मे सिपाही का बुलेट चोरी करने वाला अपराधी पुलिस के गोली  का शिकार हो गया जबकि भागते साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। घायल अपराधी का इलाज अस्पताल मे चल  रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है।

अवगत हो कि दिनांक 20 अगस्त 2025 को सिपाही राघवेन्द्र प्रताप शाही पुत्र रामनरेश शाही ने थाना इटियाथोक पर लिखित तहरीर दी थी कि दिनांक 19 अगस्त 2025 को दोपहर के समय कस्बा इटियाथोक में गोण्डा-बलरामपुर मार्ग पर उनके आवास के बाहर से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल UP 43 BH 6159 को दो अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है  सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इटियाथोक, प्रभारी एस0ओ0जी0 सर्विलांस को घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था । साक्ष्य संकलन व पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक 31 अगस्त 2025 को थाना इटियाथोक व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम थाना क्षेत्र में अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त ग्राम लालापुरवा की तरफ से बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को ग्राम लालापुरवा से हर्रैया झूमन जाने वाली सड़क पर पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें अभियुक्तों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मनीष तिवारी के पैर में गोली लगी, इस दौरान उसके साथी सुरेंद्र कुमार भारती द्वारा मौके से भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया । घायल को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01  खोखा कारतूस व 01 बुलेट मोटरसाईकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गैर जनपदों मे भी दर्ज हैं आपराधिक मुक़दमे

बताते चलें कि मनीश तिवारी का आपराधिक इतिहास और भी है। ये शातिर अपराधी अयोध्या, बलरामपुर, कानपुर व प्रयाग राज जैसे कई अन्य जनपदों मे आपराधिक वारदात मे संलिप्त है। जहाँ तमाम संगीन मामलों मे इसके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top