डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडिटर)
गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम
खोडारे पुलिस ने 01 शातिर चोर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 01 ट्रक व 05 बंडल पाइप बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करके उसे जेल रवाना किया गया हैं।

मामला शाहजहाँपुर से जुड़ा है। जहां के थाना क्षेत्र निगोई के ग्राम भटपुरा मिश्रा के रहने वाले कर्मवीर सिंह पुत्र वीरेंद्र पाल ने थाना खोडारे में लिखित तहरीर दी थी कि वह ठेकेदारी का काम करता है जो ग्राम पंचायत तरैनी व दौलतपुर ग्राण्ट में ठेका लिया है। जहाँ कम्पनी का पाइप अपने ठेका के लिए रखा था। दिनांक 27 जुलाई 2026 को सुबह पहुचा तो वहाँ पाइप नही था। काफी खोज बीन किया नही मिला। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खोडारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को थाना खोडारे पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त मोहम्मद आसीफ उर्फ हसीन पुत्र स्व0 हसीब को कुडासन डिहवा थाना मनकापुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 ट्रक व 05 बंडल पाइप बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोडारे पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल रवाना किया गया है।
