डा0 एन.के मौर्य
गोंडा।सपा नेता हफीज मलिक के द्वारा पीडीए का जन चौपाल कार्यक्रम गौरा विधान सभा के चम्पा नगर चौराहे पर आयोजन कर पार्टी के विचार धारा पर चर्चा करते हुए सपा व पीडीए की विचार धारा से जुडने की अपील करते हुए आम जनमानस को आगामी विधान सभा के चुनाव के लिए आज से जुट जाने को कहा है।

पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि विधानसभा प्रभारी शिव कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम मे पहुंचकऱ पीडीए के बारे मे चर्चा कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीए नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के विचारों के बारे मे चर्चा की समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को मेहनत के साथ लग जाने के लिए अपील किया। इसी क्रम मे सपा नेता हफीज मलिक द्वारा पीडीए के बारे मे चर्चा कर अखिलेश यादव के द्वारा बताये गए सिद्धांतो पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से गांव गांव जन जन तक सपा शासन मे संचालित योजनाएँ के बारे मे प्रचार प्रसार मे लग जाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सपा पार्टी मे सभी लोगो का समानता के आधार पर सम्मान मिल रहा हैँ किसान, मजदूर व्यपारियों, महिलाओ का सम्मान के साथ साथ आपात सेवा 100 नंबर एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य प्रकार की लोक कल्याणकारी योजना को संचालित कर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित चहुओर विकास हुआ है। जो आज भी धरातल पर दिख रहा है। कार्यक्रम को छात्र नेता नरेंद्र यादव ने सम्बोधित किया एवं कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन लाल यादव ने किया। इस अवसर पर पुजारी पांडे, जीशान खान,बृजेश यादव, विजय यादव, आसिफ खान, विनोद भारती, राम सिंह, रवि श्रीवास्तव एडवोकेट अरविन्द यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
