LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

रामेश्वर नाथ धाम जनहित मेला का अवधी कलाकार दिवाकर द्विवेदी के रंगारंग प्रोग्राम से हुआ समापन

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

गोंडा। जनपद गोंडा के विकासखंड वजीरगंज पयागपुर नौबस्ता में हो रहे तीन दिवसीय रामेश्वर नाथ धाम जनहित मेले में सरकार द्वारा चलाई जा रही तरह-तरह के अभियान एवं कैंप के माध्यम से तीन दिन में लोगों को लाभ पहुंचाया गया। प्रतिदिन इस मेले में लगभग चार हजार लोगों ने प्रत्येक कैंप से अपने आवश्यकता अनुसार लाभ लेते रहे। 

इस मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी के मरीज के करीब 65 बलगम सैंपल लिया गया एवं 150 लोगों के नेत्र परीक्षण किया गया।  ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभा के बच्चों को सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल देकर कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील की पत्नी गरिमा हुआ गोंडा के कप्तान विनीत जायसवाल की पत्नी डॉक्टर तनवीर ने बच्चों का उत्साहवर्धक किया। मेला की शाम को प्राचीन शिव मंदिर पर हो रहे प्रत्येक दिन झांकी के माध्यम से पूजा पाठ किया गया। इस दौरान करीब दो हजार की संख्या में विद्यार्थियों ने प्राचीन मंदिर पर अपना मनोकामनाओं के साथ माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि के प्रोग्राम में क्षेत्र के ग्रामीण जनता ने अवधि कलाकार दिवाकर द्विवेदी के रंगारंग प्रोग्राम के माध्यम से आनंदित हुए।

मेला के प्रबंध के डॉक्टर दीपेन सिन्हा एवं  आर एन सिन्हा फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी आनंदिता रजत ने बताया कि मेला के माध्यम से समस्त कैंप अंतिम चरण में है लेकिन तीन दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण को युवाओं की मांग को लेकर प्रशिक्षण एक दिन का और बढ़कर चार दिन का कर दिया गया है मेला प्रबंधन डॉक्टर दीपेंन सिन्हा ने दिवाकर द्विवेदी के साथ मंच पर ठुमके भी लगाया। दिवाकर द्विवेदी को डॉक्टर सिन्हा ने मंच के माध्यम से उनका स्वागत किया इस दौरान जन सैलाब रहा। मेला प्रबंध कमेटी के इंद्रेश श्रीवास्तव ने बताया कि की तीन दिवसीय जनहित मेले में जिला प्रशासन एवं पुलिस ने अपना बहुत अच्छा सुरक्षा व्यवस्था दिया। इस मौके पर अमित , विनोद,रुद्रनाथ पांडे, अजीत, रिंकू दुबे, संदीप ,निखिल, देवी प्रसाद ,ननकू, आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top