LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पीडीए ही दिला सकती है आम जनमानस को सम्मान : हफीज मलिक 

डा0 एन.के मौर्य

गोंडा।सपा नेता  हफीज मलिक के द्वारा पीडीए का जन चौपाल  कार्यक्रम गौरा विधान सभा के चम्पा नगर चौराहे पर आयोजन कर पार्टी के विचार धारा पर चर्चा करते हुए सपा व पीडीए की विचार धारा से जुडने की अपील करते हुए आम जनमानस को आगामी विधान सभा के चुनाव के लिए आज से जुट जाने को कहा है।

पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि विधानसभा प्रभारी शिव कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम मे पहुंचकऱ पीडीए के बारे मे चर्चा कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीए नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के विचारों के बारे मे चर्चा की समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को मेहनत के साथ लग जाने के लिए अपील किया। इसी क्रम मे सपा नेता हफीज मलिक द्वारा पीडीए के बारे मे चर्चा कर अखिलेश यादव के द्वारा बताये गए सिद्धांतो पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से गांव गांव जन जन तक सपा शासन मे संचालित योजनाएँ के बारे मे प्रचार प्रसार मे लग जाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सपा पार्टी मे सभी लोगो का समानता के आधार पर सम्मान मिल रहा हैँ किसान, मजदूर व्यपारियों, महिलाओ का सम्मान के साथ साथ  आपात सेवा 100 नंबर एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य प्रकार की लोक कल्याणकारी योजना को संचालित कर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित चहुओर विकास हुआ है। जो आज भी धरातल पर दिख रहा है। कार्यक्रम को छात्र नेता नरेंद्र यादव ने सम्बोधित किया एवं कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन लाल यादव ने किया। इस अवसर पर पुजारी पांडे, जीशान खान,बृजेश यादव, विजय यादव, आसिफ खान, विनोद भारती, राम सिंह, रवि श्रीवास्तव एडवोकेट अरविन्द यादव  सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top