LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

भट्टे के खण्डहर से बरामद हुआ महिला का शव, गले पर चोट का निशान

मायके वालो ने जताई हत्या की आशंका 

News Nnc24

गोण्डा: जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र मे घर से लकडी लेने गयी एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थतियो में मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के बाहर पुराने भट्टे के खण्डहर से मिले महिला के शव के गले पर चोट के निशान मिलने पर परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछिया डाड निवासनी संगीता देवी 45 शनिवार को गांव से बाहर स्थित एक पुराने भट्टे के पास से लकडी लाने गयी थी। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनो ने तलाश शुरू की तो भट्टे के बाहर महिला की साल पडी होने पर भट्टे के खण्डहर में लोग उतर कर देखे तो महिला पडी थी महिला के घले पर किसी धार दार वस्तु से चोट के निशान थे।इस बीच महिला के भट्टे के खण्डहर में मिलने की सूचना जैसे लोगो के बीच फैली काफी लोग इकट्ठा हो गये।ग्रामीणो ने तत्काल महिला को बभनान कस्बे मे स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल ले गये जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो के अनुसार महिला के पति नेबू लाल की मौत हो चुकी इसके चार बच्चे है बडा बच्चा कही बाहर रहता है महिला की देख भाल इसके मायके वाले करते है मायके वालो ने गले पर धार द्वार वस्तु से किया गया हमला बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची खोडारे पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया है की महिला का शव एक भट्टे के खण्डहर से प्राप्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणो का पता चल पायेगा परिजनो से सम्पर्क करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है। 

मायके वाले ने जताया हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इन्तजार मे पुलिस

खोडारे पुलिस महिला के शव बरामद होने पर पोस्टमार्टम के रिपोर्ट की इन्तजार कर रही है जबकि महिला के मायके वाले का कहना है स्पष्ट रूप से हत्या गले पर धार दार हथियार से चोट पहुंचाकर मार दिया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top