LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उजड़ गई दुल्हन के मांग की सिंदूर

बाप-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, छह दिन पहले हुई थी शादी

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। नई नवेली दुल्हन को क्या पता था कि शादी की शहनाई देखते ही देखते मातम में बदल जाएगी और वह सुहागिन से अभागिन हो जाएगी। घर से निकले बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे बाप-बेटे की शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा गोंडा-अयोध्या हाइवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक युवक की दो मार्च को शादी हुई थी। 

मृतक सूर्य प्रकाश उर्फ दीपू

हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर निवासी राजेंद्र जायसवाल (55) के बेटे सूर्य प्रकाश उर्फ दीपू की दो मार्च को शादी हुई थी। शादी के बाद दीपू वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझारा गांव में अपने मामा के घर शादी का भात खाने के लिए जा रहा था। साथ में पिता राजेंद्र जायसवाल भी थे। देर रात दोनों बाइक से जा ही रहे थे, कि गोंडा-अयोध्या हाइवे पर सहिबापुर गांव के हथिनाग मोड़ पर अयोध्या की ओर आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में बाप -बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान के बाद मृतक के मामा दीपक जायसवाल को हादसे की जानकारी दी। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक पिता : राजेंद्र जायसवाल

भतीजे ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

कोतवाली कर्नलगंज के बालपुर निवासी सन्तोष जायसवाल ने  थाने पर तहरीर दी है। दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि 7 मार्च को उसके चाचा राजेन्द्र जायसवाल(55) अपने पुत्र सूर्य प्रकाश जायसवाल उर्फ दीपू(32) के साथ बाइक से अपनी ससुराल मंझारा जा रहे थे। वे जब सायं लगभग साढ़े सात बजे वजीरगंज के सहिबापुर हथिनाग पहुंचे ही थे कि अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए एम्बुलेंस से जनपद चिकित्सालय गोंडा ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक डीसीएम मौके पर छोड़ कर भाग गया है। नम्बर के आधार पर अज्ञात डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top