LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पुलिस ने चोरी का खुलासा कर चार शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार 

करनैलगंज (गोंडा) जिले के कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी का खुलासा करते हुए अन्य अपराध से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि रामसूरत लोनिया उर्फ बुद्धू निवासी बरजोर नगर बरौली थाना उमरीबेगमगंज, अशोक उर्फ लम्बू  निवासी बंगरेपुरवा थाना जरवल रोड बहराइच, जितेन्द्र चौहान उर्फ अमताज निवासी कोचा कासिमपुर व सगीर निवासी ग्राम चौरी को बाबा बटौरा के पास बाग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कन्हैया सिंह  निवासी चौरी ने लिखित सूचना दिया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दरवाजा तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर लिया गया। वहीं देवेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रधानाध्यापक मलौना ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा लैपटॉप चोरी कर लेने का मुकदमा दर्ज कराया था। अभियुक्तों के पास से  एक हार, चार अंगूठी, एक मांगटीका, एक जोडी झुमका, तीन लाकेट, पांच नथुनी व बारह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी पाजेब, एक हाथपेटी, एक तश्तरी, तीन सोपारी, एक मछली, एक पान, दो सिंधौरा, पांच सिक्का तथा एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू, इनवर्टर बैटरी व 8700 रूपये नगद बरामद किया गया है। कोतवाल ने बताया कि अशोक उर्फ लंबू पर दस, रामसूरत पर 15, जितेंद्र चौहान पर छह, सगीर पर छह मुकदमा पहले से विभिन्न थाना व धाराओं में दर्ज है। गिरफ्तारकर्ता टीम में दुर्गविजय सिंह, सरफराज खाँ, अभिनव भरत सिंह, उत्कर्ष नवीन, वकील सिंह, सर्वेश कुमार, अशोक यादव, विजय कुमार, सतीश सिंह कुशवाहा, राजकुमार दूबे, रामजी शुक्ल  शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top