LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

फॉर्च्यूनर चोर ने पुलिस चेकिंग में हुई हाथापाई के दौरान रिवॉल्वर की बट से किया हेड कांस्टेबल के सर पर वार

जूझते पुलिस से बचने के लिए रात का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर हुआ फरार

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जिले  के पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से दिनांक 21 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद सिद्धार्थनगर थाना इटवा से रात्रि में एक फॉर्च्यूनर UP32 BG 6261 चोरी हुई है , जिसकी बरामदगी के क्रम में तत्काल पुलिस द्वारा जनपद में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 

बताते चलें कि थाना मनकापुर क्षेत्रांतर्गत समय लगभग रात्रि 11:50 बजे कूड़ासन बाजार धानेपुर तिराहे के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस बल द्वारा एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर के चालक को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए बैरियर को तोड़ते हुए पुलिस बल को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया तथा गाड़ी को विशुही नदी के पुल तक ले गया जहां पुनः पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई । चालक द्वारा खुद को पुलिस से घिरते देखकर गाड़ी छोड़कर पुल के बाएं तरफ झाड़ियों में कूद गया जिसे पकड़ने के लिए थाना मनकापुर में नियुक्त हेड कांस्टेबल रवीश कुमार द्वारा दौड़ा कर चोर का पीछा किया गया और चोर को पकड़ लिया जिससे हेड कांस्टेबल रवीश कुमार के साथ उसकी हाथापाई हुई जिसमें चोर द्वारा रिवाल्वर की बट से हेड कांस्टेबल के सर पर प्रहार किया गया जिससे हेड कांस्टेबल चुटहिल हो गए और उक्त चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । जिसे तलाशने के लिए पुलिस द्वारा देर रात्रि सघन कांबिंग कराई गई । हेड कांस्टेबल को उपचार हेतु सीएचसी मनकापुर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया , स्थानीय पुलिस द्वारा चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है । थाना मनकापुर पर अज्ञात चालक के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 138/25 धारा 109,317(2) बी एन एस पंजीकृत किया गया है । प्रकरण के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त सराहनीय और साहसिक कार्य हेतु हेड कांस्टेबल रवीश कुमार को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top