LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

थाने की बाउंड्री से सटे गांव मे बदमाशो ने असलहे के बल पर घर मे घुसकर नगदी सहित लाखो रूपए के जेवरात लूटे

जांच पड़ताल के बाद भी न तो दर्ज हुआ मुकदमा न ही घायल महिला का पुलिस ने कराया मेडिकल 

News Nnc24 Desk

गोण्डा: छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बखरौली में 4 बदमाशो ने आधी रात को एक घर मे घुसकर सो रही महिला पर असलहा लहराते हुए लात घूसो से पिटाई कर 9 हजार नगदी सहित लाखो रूपए के बहुमुल्य जेवरात लूटकर फरार हो गये, पीड़ित ने इस सम्बंध मे पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस मुकदमा न दर्ज कर जांच की बात कर रही है।थाने से कुछ दूरी पर घटी घटना से ग्रामीण भयभीत है। 

छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बखरौली निवासी अशोक कुमार के घर मे बीते मंगलवार की रात लगभग 1: 30 बजे  चार बदमाश घर में असलहा लहराते हुए घुस गये। जिस समय घर मे घुसे महिला सरोज गहरी नींद मे सो रही थी महिला को बदमाशो ने जगाकर लूट पाट करते हुए 9 हजार रूपए नकद, झुमकी, पावजेब ,मंगलसूत्र ,करधन,अंगुठी, दो पायल,बाली, गले का माला सहित सोने चांदी के बहुमुल्य जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस बीच महिला ने गुहार लगाने की कोशिश की तो बदमाशो ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए लात घूसो से जमकर पिटाई की जिससे महिला बुरी तरह घायल भी हो गई। बदमाशो के चले जाने के बाद सहमे परिजनो ने किसी तरह डायल 112 को फोन किया मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने जांच पड़ताल की उसके उपरांत पीड़ित अशोक कुमार ने थाने पर लिखित तहरीर दी।

पीड़ित परिजनो की माने तो पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया न ही बदमाशो के पिटाई से चोटिल महिला का मेडिकल कराना ही उचित समझा है। जबकि थाने से किलोमीटर की दूरी का मामला है। इस ग्राम पंचायत की सीमा थाने से सटी है। ऐसे मे असलहो के बलपर बदमाशो के द्वारा कहर बरपाया जाने से ग्रामीण भयभीत है। इस संबंध मे थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय की माने तो घटना की जानकारी की बात बताते  हुए कह रहे मामले की जांच की जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top