LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

स्वामीनारायण छपिया धाम से विकास खण्ड छपिया मुख्यालय की सीमावर्ती मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोण्डा :जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाले मन्दिर छपिया धाम से इटैला खुर्द के अत्यन्त जर्जर मार्ग के निर्माण के संदर्भ में सांसद गोण्डा की मांग पर धर्मार्थ विभाग द्वारा स्वीकृति मिली है। जिसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से जनता ने राहत की सांस ली है।

बताते चलें कि विकास खंड छपिया अंतर्गत स्वामीनारायण छपिया मंदिर से इटैला बुजुर्ग, इटैला खुर्द, तिरुखा बुजुर्ग होते हुए जनपद बस्ती के परशुराम पुर बाज़ार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर विगत दो दशक से सही तरीके से मरम्मत का भी कार्य नहीं हुआ था। परिणाम स्वरूप ये सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी जिसके कारण सीमा क्षेत्र से सटी हुई आधे दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों जनमानस का आवागमन अत्यन्त कष्टकारी हो गया था। स्थानीय बाजार छपिया में करीब आठ से दस छोटे बड़े विद्यालय स्थित होने के कारण बड़ी संख्या में आम जनमानस सहित हजारों शिक्षार्थी विद्यार्थी बच्चों का भी इसी मार्ग से आवागमन रहता है।

इस मार्ग के निर्माण हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल सहित अन्य तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधिगण लगातार मांग करते रहे हैं। बताते चलें कि धार्मिक दृष्टिकोण से इस रास्ते का अत्यधिक महत्व रहा है, पुराने समय काल में स्वामीनारायण छपिया मंदिर से अयोध्या होकर गुजरात तक आने जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक मात्र यही मुख्य मार्ग हुआ करता था परन्तु लम्बे समय से उपेक्षा के कारण तीर्थ यात्रियों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। अब जबकि सांसद गोण्डा के मांग एवं जिलाधिकारी गोण्डा के प्रयास से धर्मार्थ विभाग द्वारा मसकनवां-विकास खण्ड मुख्यालय -भत्तापुर – से तेदुआ रानीपुर होते हुए इटैला खुर्द मार्ग अन्य  जिला मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है मार्ग का  चौडी करण एवं सुदृढ़ीकरण से स्थानीय जनमानस में खुशी की चर्चा है साथ सांसद गोण्डा व जिलाधिकारी गोण्डा के प्रति लोग आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top