LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

इस पत्नी ने पिलाया पति को जहर तो इस पति ने प्रेमी संग करा दी पत्नी की शादी

by : Dr. N K Maurya

दोस्तों किसी ने सच कहा है कि प्यार अंधा ही नहीं बल्कि बहरा भी होता है। इसमें पड़ कर इंसान इस कदर सुध बुद्ध खो बैठता है कि न तो उसे कुछ दिखाई देता है और न ही सुनाई देता है। उसे लोक लाज का भी तनिक डर नहीं रहा जाता, आंखों की शर्म हया खत्म हो जाती है। ऐसे में ये कातिल प्रेमी गलत कदम उठाने से परहेज नहीं करते। जिसकी मिशाल मेरठ की मुस्कान है जिसने प्रेमी साहिल को पाने के लिए खूबसूरत पति सौरभ को रास्ते से हटाने के लिए बेखौफ प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति को नशे के दवा देकर उसके शरीर के 15 टुकड़े काटकर सीमेंट के  घोल में जमा दिए थे। 

बताते चलें कि दिल दहलाने वाला ये मामला अभी थमा भी नहीं था कि यूपी के मुजफ्फर नगर के थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम भगेला में एक और पत्नी बेवफा निकली, जिसने प्रेमी भांजे को पाने के लिए पति को काफी में जहर मिलाकर पिला दिया, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच करवट बदल रहा है। बताया जाता है कि यहां के निवासी अनुज शर्मा की शादी 02 वर्ष पूर्व पिंकी शर्मा उर्फ सना से हुई थी।

अनुज शर्मा ग्लोबल हॉस्पिटल में काम करता था। घर में उसकी पत्नी रोजाना अपने प्रेमी से बात करती थी। जिसका खुलासा जब मोबाइल मैसेज द्वारा हुआ, तो पति दंग रह गया। वो प्रेमी कोई और नहीं उसकी  पत्नी पिंकी के ताऊ की लड़की का बेटा था, जो रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था। बावजूद इसके पिंकी उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। आखिरकार पत्नी को मारने के लिए उसने काफी में जहर मिलाकर दे दिया। पति की मौत तो नहीं हुई मगर वो कुछ बोल नहीं पा रहा है। और अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच करवट बदल रहा है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। दोस्तों जहां ये महिलाएं पति के जान की दुश्मन बनी। वहीं मेरठ यूपी के संतकबीनगर जिले में एक पति ने न केवल अपनी पत्‍नी की शादी उसके प्रेमी से कराई बल्कि अपने दोनों बच्‍चों को खुद पालने का फैसला लिया। पति ने शादी के बाद पत्‍नी को जब विदा किया तो बोला- ‘चिंता मत करना। दोनों बच्‍चों को मैं पाल लूंगा।’ इस घटना की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।

पूरे मामले की बात करें तो धनघटा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 2017 में गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे की उम्र 7 साल है और दूसरे की 2 साल। महिला का पति मजदूरी कर घर चलाता है। इस मामले में भी महिला ही बेवफा निकली, और सात फेरों के पवित्र बंधन को तोड़कर एक साल पहले शादी शुदा इस महिला ने गांव के ही एक युवक को दिल दे बैठी। फिर क्या था इनका प्यार इतना गहरा हो गया कि महिला ने लोक लाज को ताक पर रखकर अपने पति और दोनों बच्‍चों को छोड़कर प्रेमी से शादी करने का फैसला ले लिया। जिसके चलते लगभग एक सप्ताह पहले महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। उसके परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे। बीते सोमवार की सुबह महिला प्रेमी के साथ वापस घर आई। उसने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही. गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद जब पति ने देखा कि उसके सर पर सवार इश्क का भूत उतरने वाला नही है तो उसने मामले को तूल पकड़ाने की बजाय, पत्‍नी और उसके प्रेमी को बाबा दानी नाथ मंदिर लेकर दोनों की शादी करवा दी।  पति के सामने महिला और प्रेमी ने एक दूसरे को जयमाला पहना दी। अब सवाल था दोनों बच्चों का तो बच्चों ने पिता के साथ रहना तय किया। दोस्तों कहावत है कि मां  तो आखिर मां होती है। मगर असल में इस मां की ममता मर चुकी थी। अपनी मां को जाते देख दोनों बच्चे बहुत रो रहे थे, लेकिन मां पर इसका कोई असर नहीं हुआ, उसके आंखों में प्रेमी के मिलन की खुशी झलक रही थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top