LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

नहर के पानी मे उतराता मिला अधेड़ का शव, परिजनों मे कोहराम

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोण्डा जनपद के वज़ीरगंज थाना क्षेत्र के जमलापुर बाजार से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित नहर मे ग्राम बभनी  निवासी एक व्यक्ति का शव मलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुँच कर पुलिस द्वारा लोगों की मदद से नहर मे उतराते शव को बाहर निकालकर पीएम हेतु भेजा गया है। 

पूरे प्रकरण की बात करें तो मामला ग्राम बभनी का है जहाँ के निवासी लगभग कमल सिंह का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है की कमल सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह शराब का आदि था, दिनांक 24 सितम्बर को वह शाम को अपने इलाक्ट्रीनिक स्कूटी से घर से बाहर निकला था, चर्चा है कि घर से बाहर निकलने के बाद जब वह घर आ रहा था तो काफी नशे मे था, लोगों को आशंका है कि इसी बीच नहर कि पुलिया के पास स्कूटी खड़ी करके वह वहीँ बैठा होगा तभी बेकाबू होकर नहर मे गिर गया होगा. बताते चलें कि घर न पहुंचने पर घर वालों ने जब तलाश शुरू कि तो पुलिया के पास स्कूटी चप्पल व गाड़ी मे रखा मोबाइल मिला, लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पुलिस भी पहुंची, पुलिस ने लोगों की मदद से काफी खोजबीन की यहसन तक नहर के पानी को भी खंगाला गया मगर कमल सिंह का शव नही मिला. तरपश्चात दूसरे दिन दिनांक 25 सितम्बर को कमल का शव नहर से लगभग 200 मीटर दूर पानी मे उतराता नजर आया, जिसे देख लोगों के होश उड़ गये। मौके पर पुलिस भी पहुँच गई। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पुलिस द्वारा पीएम हेतु भेजा गया है। बहरहाल पुलिस मामले की छान बीन मे जुटी है। मृतक अपने पीछे एक बेटा व दो बेटियों को छोड़ गया है। परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top