LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

कर्नलगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कर्नलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल रवाना किया है।

अवगत हो कि दिनांक  08 अप्रैल 2025 को वादी गिरजा शंकर तिवारी पुत्र कृष्ण दत्त तिवारी नि0 ग्रा0 टेंगनहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसका भाई आशुतोष त्रिपाठी तहसील कर्नलगंज से अपनी कार से घर आ रहा था कि वंधिया घाट पुल के पास विपक्षीगणों द्वारा गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डण्डे व फरसें से उसके भाई को मारा-पीटा गया है। जिससे उसके भाई को गम्भीर चोटे आयी है। जिसे जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है। वादी की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 10 अप्रैल 2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 03 आरोपी अभियुक्तों राजेश कुमार पुत्र पारसनाथ, सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार व नन्द कुमार मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा निवासीगण ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा को ग्राम टेंगहना से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top