LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

रामेश्वरनाथ धाम जनहित मेला आयोजक ने आठ टीबी मरीजों को गोद लिया

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

गोंडा जिले के विकासखंड के ग्राम पंचायत नौबस्ता प्रयागपुर में आर एन सिन्हा फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित रामेश्वरनाथ धाम जनहित मेला दूसरे दिन भी धूमधाम से आयोजित किया गया। जनहित मेले का शुभारंभ अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में योगाभ्यास करके मेले का शुभारंभ हुआ।

मेले का आयोजन डॉ दीपेन सिन्हा व डॉ अनन्दिता रजत ट्रस्टी आर एन सिन्हा फाउंडेशन के नेतृत्व में तीन दिवसीय आयोजित किया जा रहा है। मेले में नेत्र परीक्षण, टीबी जाँच केन्द्र, कानूनी सलाह, किसान कुंभ कैंप , बैंक, लोक वाणी जन सेवा केन्द्र, गैस कनेक्शन व बिजली बिल भुगतान के स्टालों पर भीड़ लगी रही। ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्ट वैन में एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्त दान किया। निःशुल्क शुगर एवं टीबी जांच शिविर लगाई गई। डॉ दीपेंद्र सिन्हा ने आठ टीबी मरीजों को पुष्टाहार देकर गोद लिया। उन्होंने कहा कि हर मरीज को एक – एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। नौबस्ता इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड एलईडी बल्ब यूनिट में दूसरे दिन भी दो सौ युवाओं ने प्रशिक्षण लिया।  रात्रि में जय भवानी गोण्डा द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों द्वारा बोरा रेस कराया गया, जिसमें सेमल प्रथम, सलोनी द्वितीय, प्रिया तृतीय रहीं। वहीं मेढक रेस में कमल प्रथम, वैभव शर्मा द्वितीय व हिमांशु मौर्या तृतीय रहे।नारी ज्ञान स्थली पीजी कालेज के बालिकाओं व परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मंच सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मेला प्रबंध कमेटी के सदस्य रवीन्द्र पांडेय, विनोद, रिंकू दूबे, अमर, बृजभूषण समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top