नवल पांडेय (News Nnc24)
पूर्वी दिल्ली। अखण्ड भारत मोर्चा के तत्वधान मे हुए बजरंग शक्ति रैली का आयोजन में सुप्रसिद्ध धर्माचार्य एवं प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य विक्रमादित्य,विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री रवि नेगी एवं अखण्ड भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा व पार्षद श्री रामेश गर्ग, श्रीमती शशी चांदना स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

बताते चलें कि रैली श्री प्राचीन हनुमान मन्दिर, मधुविहार से प्रारम्भ हो कर मैन बाजार मधुविहार, श्री शनि मन्दिर स्कूल ब्लाॅक मंडावली, श्री राम चैक, मंडावली मैन बाजार, सब्जी बाजार चन्द्र विहार, मैन बाजार चन्द्र विहार, सोम बाजार, श्री गुरुद्वारा मधुविहार, होते हुऐ श्री हिंगलाज भवानी मन्दिर मधुविहार पर सम्पन्न हुई। जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।

बजरंग शक्ति रैली को सफल बनाने मे कार्यक्रम संयोजक श्री विपिन गोयल, श्री अनिल गुप्ता, श्री अनिल फुलवाला, श्री हिंगलाज भवानी मन्दिर के संचालक श्री प्रद्युमन, श्री ललित गुप्ता, पूर्वी दिल्ली मंत्री श्री अर्जुन चैटाला, श्री कर्म सिंह रोसा, श्री बिजेन्द्र सिंह लोधी, श्री निशु गुप्ता, श्री नवल तिवारी आदि गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।
