LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

भारत के विरासत का प्रतीक है प्राकृतिक अरंगा झील का स्वरूप : योगी

विश्व वेटलैंड्स दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम मे छात्राओं को किया गया सम्मानित

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोण्डा। विश्व वेटलैंड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विकास खंड वजीरगंज स्थित अरगा पक्षी विहार में पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। 

पुरस्कार स्वरूप तीन प्रतियोगिताओं के विजेता बालिकाओं  चित्रकला में श्रद्धा मौर्या (कक्षा-8) जिन्हें तीन हजार रुपये, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। क्विज की विजेता अदिति लांगोरी (कक्षा-9) को भी  तीन हजार रुपये, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र दिया गया। नुक्कड़ नाटक की विजेता अर्चिता सिंह (कक्षा-12) 20 हजार रुपये और स्मृति चिह्न के साथ प्रमाण पत्र देकर सीएम ने सम्मानित किया।

 सीएम योगी ने इस दौरान 85 रामसर फैक्ट, पार्वती अरगा की प्रबन्धन योजना एवं गोण्डा जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक “वन टांगिया: संघर्ष से सशक्तिकरण तक” का विमोचन किया। इसके बाद अपने सम्बोधन में सबसे पहले वहाँ लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि,आज का दिन गोण्डा के लिए महत्वपूर्ण है,जो अरगा झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित किया गया। सीएम योगी ने कहा कि,उन्होंने यहाँ वनस्पतियों की विविधता को देखा। सीएम ने कहा कि,उन्होंने यह भी देखा कि,यहाँ स्थानीय पक्षी ही नहीं बल्कि हजारों किलोमीटर का सफर तय करके आये प्रवासी पक्षी भी हैं।

सीएम योगी ने कहा कि,पिछले दस वर्षों में देश के अंदर तिरीसठ रामसार साइट चिन्हित किये गये हैं। जिसका पैंसठ वर्षो में  तेइस लक्ष्यों की प्राप्ति हुई और दस  वर्ष में ऐसी नवासी साइटें बनी है। अपने सम्बोधन में सीएम योगी ने कहा कि, टिकरी जंगल को यहां पर ओपन सफारी के रुप में विकसित होने पर पूरे मंडल और अवध क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।जिसकी कनेक्टिविटी से जोड़ने की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है।इसके बाद केन्द्रीय वन पर्यावरण और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने सम्बोधन में पहले मुख्यमंत्री योगी को कार्यक्रम और गोण्डा के विकास में योगदान के लिये धन्यवाद किया। इसके बाद राज्य मंत्री ने कहा कि,बिजली व जाम की समस्या से मुख्यमंत्री के सहयोग से गोण्डा वासियों को मुक्ती मिली तथा यहाँ विश्व प्रसिद्ध मंदिर स्वामी नारायण छपिया के सौंदर्यीकरण के साथ अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार भी हो सका। उन्होंने गोण्डा के विकास में मुख्य मंत्री का बड़ा योगदान बताया व कहा कि,उनके इन्हीं विकास कार्यों की वजह से पिछले लोक सभा चुनावों में दोनो लोकसभा की सीटें भाजपा को मिलीं। उन्होंने अरगा ब्रांड उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने के लिये अमेज़न से करार की बात बताई।

इस कार्यक्रम में  प्रदेश के कारागार मंत्री एवं गोण्डा के प्रभारी  दारा सिंह चौहान, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  डॉ. अरुण कुमार सक्सेना , राज्य मंत्री  के पी मलिक , मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय , कटरा बाजार विधायक बावन सिंह , गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह ‘मंजू’, जिला पंचायत अध्यक्ष  घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष  अमर किशोर कश्यप, डीजी फारेस्ट  सुशील कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव  अनिल कुमार , मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, डीआईजी अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल सहित केंद्र एवं राज्य के कई अधिकारीगण व ईकोटूरिज्म में रूचि रखने वाले कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top